Media24Media.com: Mahasamund : 60 किलो गांजे की खेप के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Mahasamund : 60 किलो गांजे की खेप के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Document Thumbnail

महासमुंद। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बसना थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही 60 किलो गांजे की खेप पकड़ी है। पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 12 लाख रुपये, जबकि ट्रक और मोबाइल फोन सहित कुल जब्ती का मूल्य 22.10 लाख रुपये आंका गया है।


सूचना के अनुसार, ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लदा एक आयशर ट्रक पदमपुर रोड होते हुए महासमुंद के रास्ते उत्तर प्रदेश जा रहा था। पुलिस ने तत्काल जिले की सीमाओं पर सघन नाकाबंदी कर दी। इस दौरान पलसापाली बैरियर पर ओडिशा रजिस्ट्रेशन नंबर (UP 72 BT 3907) वाला संदिग्ध ट्रक दिखाई दिया। टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली।

जांच में ट्रक की तिरपाल के नीचे तीन बोरियों में छिपाकर रखा गया 60 किलो गांजा बरामद किया गया। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों ने अपनी पहचान सद्दाम हुसैन (34 वर्ष) और कियामुद्दीन (26 वर्ष), दोनों निवासी प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा खरीदकर यूपी में ऊंचे दाम पर बेचने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने दोनों तस्करों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ANTF और बसना पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.