Media24Media.com: IIT भिलाई में छात्र की मौत के बाद देर रात हंगामा, मेडिकल अफसर निलंबित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

IIT भिलाई में छात्र की मौत के बाद देर रात हंगामा, मेडिकल अफसर निलंबित

Document Thumbnail

 भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ के IIT भिलाई कैंपस में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद देर रात छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था और चिकित्सा लापरवाही को लेकर जमकर हंगामा किया। बढ़ते दबाव के बीच संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश ने मेडिकल अफसर डॉ. अतुल श्रीवास्तव को कथित लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


मामला पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेवरा सिरसा चौकी का है। पुलिस के अनुसार मृतक छात्र का नाम सौमिल साहू (18) है, जो मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम का रहने वाला था। वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक प्रथम सेमेस्टर का छात्र था और इसी वर्ष IIT भिलाई में दाखिला लिया था।

जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर की सुबह करीब 10:30 बजे छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत रामनगर, सुपेला स्थित स्पर्श अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ईसीजी जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है, जिसके कारण मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश से पहुंचे परिजन ने देर शाम शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हो गए।

घटना के बाद रात में कैंपस में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और सुरक्षा एवं मेडिकल व्यवस्था में खामियों को लेकर प्रबंधन से जवाब मांगा। स्थिति को शांत कराने के लिए पुलिस बल बुलाया गया।

IIT निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश ने छात्रों को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की जांच एसएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.