Media24Media.com: अंतर्राष्ट्रीय रेत कला महोत्सव में हेमचंद का चयन, छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, कोणार्क में बिखरेंगे रेत कला का जादू

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अंतर्राष्ट्रीय रेत कला महोत्सव में हेमचंद का चयन, छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, कोणार्क में बिखरेंगे रेत कला का जादू

Document Thumbnail

 आरंग। कहा जाता है प्रतिभा अभावों में पलती है। इस कथन को चरितार्थ कर दिखाया है ग्राम तांमासिवनी निवासी हेमचंद साहू ने। बहुत ही गरीब परिवार में जन्मे हेमचंद साहू आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। हेमचंद अपने रेतकला के माध्यम से केवल छत्तीसगढ़ी ही नहीं बल्कि अब विश्व स्तर पर पहचान बनाने जा रहे हैं।


लोग हेमचंद की रेत कलाकृति देख उन्हें छत्तीसगढ़ के सुदर्शन पटनायक के नाम से भी पुकारने लगे हैं। उन्होंने बताया विगत दस वर्षो के कठीन परिश्रम और निरंतर प्रयासों से उनका अंतर्राष्ट्रीय रेत कला महोत्सव में उनका चयन हुआ।वह उड़ीसा में आयोजित होने वाले सोलहवें अंतर्राष्ट्रीय रेतकला महोत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।


उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम त्रिवेणी संगम में कुंभ कल्प मेला में करीब बीस हाइवा रेत से विशेष थीम पर मनमोहक कलाकृति बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई। जो पूरे देश में चर्चा का विषय रहा। सोलहवें अंतर्राष्ट्रीय रेतकला महोत्सव में वह उड़िसा के कोणार्क में अपनी रेतकला का जादू दिखाएंगे। हेमचंद अब तक छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के अनेक राज्यों में अलग-अलग थीम पर सैकड़ों कलाकृति कर चुके हैं।


उन्होंने बताया किसी भी कलाकार के लिए यहां तक पहुंचना सपना होता है। वह प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस सफलता का श्रेय अपने गांव के लोगों,परिवार ,गुरूजनो, मीडिया जगत के लोगों तथा अपने इष्ट मित्रों को श्रेय दिया है।वही सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन और रानी पद्मावती महिला संगठन, कलाकार संगठन ने हेमचंद का16वें अंतर्राष्ट्रीय रेतकला महोत्सव में चयन होने तथा प्रदेश का नाम रोशन करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दिए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.