Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में ISIS का नेटवर्क तैयार करने की साजिश बेनकाब, रायपुर-भिलाई के दो नाबालिग गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में ISIS का नेटवर्क तैयार करने की साजिश बेनकाब, रायपुर-भिलाई के दो नाबालिग गिरफ्तार

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में आतंकी संगठन ISIS द्वारा नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश का बड़ा खुलासा हुआ है। आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने दो नाबालिग लड़कों की पहचान की है, जिनसे पाकिस्तानी हैंडलर इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क बनाए हुए थे। सोमवार देर रात ATS ने यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।


पाकिस्तान स्थित ISIS मॉड्यूल की साजिश उजागर

जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान में सक्रिय इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) का मॉड्यूल भारत में अस्थिरता फैलाने की साजिश में जुटा हुआ है। इसी उद्देश्य से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाकर भारतीय युवाओं और किशोरों को निशाना बनाया जा रहा था। ATS के अनुसार, इन अकाउंट्स के जरिए किशोरों को धीरे-धीरे गुप्त चैट ग्रुप्स में शामिल कराया जाता था, जहां उन्हें कट्टरपंथी वीडियो, जिहादी संदेश और उग्र प्रचार सामग्री भेजी जा रही थी।

रायपुर और भिलाई के दो किशोर निशाने पर

ATS ने जिन दो नाबालिगों की पहचान की है, उनमें एक रायपुर का और दूसरा भिलाई का रहने वाला है। दोनों की उम्र 16 और 17 वर्ष बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, खुफिया एजेंसियां पिछले डेढ़ वर्ष से इनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रख रही थीं। जांच में इनके मोबाइल फोन से कई कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाले मैसेज, वीडियो और चैट बैकअप मिले हैं। एटीएस का कहना है कि ISIS इन नाबालिगों के माध्यम से राज्य की अंदरूनी जानकारी जुटाने और स्थानीय मॉड्यूल तैयार करने का प्रयास कर रहा था।

फर्जी सोशल अकाउंट से युवाओं को बहकाने की कोशिश

एटीएस के अनुसार, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट्स के जरिए भारतीय युवाओं को जोड़कर उन्हें कट्टरपंथ की ओर उकसाया जा रहा था। पाक हैंडलर्स उन्हें गुप्त ग्रुप चैट में शामिल कर राज्य में ISIS का नेटवर्क खड़ा करने की प्रेरणा दे रहे थे।

स्थापना के बाद ATS की पहली FIR

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ ATS की स्थापना वर्ष 2017 में हुई थी। यह मामला ATS द्वारा दर्ज की गई पहली FIR है। पहले UAPA के प्रकरण स्थानीय पुलिस स्टेशनों के माध्यम से दर्ज होते थे। एटीएस अधिकारियों ने कहा है कि राज्य में देश-विरोधी तत्वों के स्थानीय संपर्कों की तलाश लगातार जारी है और आगे भी ऐसे अभियानों को सख्ती से चलाया जाएगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.