Media24Media.com: करवा चौथ पर चंद्रमा न दिखे तो क्या करें? जानें व्रत खोलने की धार्मिक विधि

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

करवा चौथ पर चंद्रमा न दिखे तो क्या करें? जानें व्रत खोलने की धार्मिक विधि

Document Thumbnail

 Karwa Chauth 2025: आज देश भर में करवा चौथ मनाया जा रहा है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को करवा माता की पूजा और चंद्र दर्शन करके व्रत खोलना होता है।


व्रत की महिमा

  • शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ के व्रत से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
  • महिलाएं स्नान और ध्यान के बाद नए वस्त्र पहनती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं।
  • करवा माता और भगवान गणेश की पूजा के साथ व्रत कथा का पाठ किया जाता है।

चंद्रमा न दिखने पर व्रत खोलने की विधि

  • यदि मौसम खराब होने से चंद्रमा नहीं दिखे, तो शास्त्र अनुसार चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए और जल अर्घ्य देना चाहिए।
  • इच्छानुसार, शिव जी के माथे पर विराजित चंद्रमा को देखकर भी व्रत खोल सकते हैं।
  • उस समय छलनी का उपयोग करके पहले चंद्र देव और फिर पति को देखकर व्रत का पारण करें।
  • घर में शिव प्रतिमा न होने पर छत पर चावल या शुद्ध आटे से चांद की आकृति बनाकर उसकी पूजा की जा सकती है।
  • इस प्रकार विवाहित महिलाएं बिना चंद्र दर्शन के भी करवा चौथ का व्रत धार्मिक नियमों के अनुसार खोल सकती हैं।


Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. media24media इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.