Media24Media.com: आज का मौसमः साइक्लोन ‘मोंथा’ के असर से छत्तीसगढ़ सहित 20 राज्यों में बारिश की चेतावनी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आज का मौसमः साइक्लोन ‘मोंथा’ के असर से छत्तीसगढ़ सहित 20 राज्यों में बारिश की चेतावनी

Document Thumbnail

 नई दिल्ली: साइक्लोन ‘मोंथा’ के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। यूपी, बिहार, दिल्ली और हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड के शुरुआती असर के साथ कई इलाकों में सुबह हल्का कोहरा भी देखा जा रहा है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आज शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे और कुछ क्षेत्रों में हल्की फुहारें पड़ीं।


चक्रवात हुआ कमजोर, लेकिन बारिश जारी

मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोन ‘मोंथा’ अब कमजोर पड़ चुका है, लेकिन इसके प्रभाव से शनिवार तक देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 31 अक्टूबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) और बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है।

दक्षिण भारत में केरल, तेलंगाना, यनम, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु में भी आज भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वोत्तर राज्यों मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम और नागालैंड में भी बादल बरसने के आसार हैं।

31 अक्टूबर तक बरसेगा आसमान

मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.