Gold Mine In Rajasthan : राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के घाटोल क्षेत्र में कांकरिया गांव में तीसरी सोने की खान मिलने की आधिकारिक पुष्टि हुई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस भंडार में लगभग 222 टन शुद्ध सोना मौजूद है। यह खान लगभग 3 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में फैली हुई है और कुल 11 करोड़ टन स्वर्ण अयस्क के भंडार का अनुमान लगाया गया है।
इससे पहले बांसवाड़ा के जगपुरिया और भूकिया में भी सोने की खानों की पुष्टि हो चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में बांसवाड़ा जिला देश की कुल सोने की मांग का लगभग 25% तक आपूर्ति कर सकता है।
भारत में सोने के प्रमुख भंडार वाले राज्य
- बिहार: जमुई जिले में कुल सोने के अयस्क का लगभग 44% हिस्सा (222.8 मिलियन टन)
- राजस्थान: 125.9 मिलियन टन
- कर्नाटक: 103 मिलियन टन
- आंध्र प्रदेश: 15 मिलियन टन
- उत्तर प्रदेश: 13 मिलियन टन (मुख्य केंद्र: सोनभद्र जिला)
बांसवाड़ा अब ‘सोने के गढ़’ के रूप में उभरकर सामने आया है और निवेशकों तथा खनन उद्योग के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

.gif)