Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन को करारा झटका, 103 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन को करारा झटका, 103 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Document Thumbnail

 बीजापुर छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। बीजापुर जिले में 103 नक्सलियों ने हथियार डालकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया, जिन पर कुल 1 करोड़ 6 लाख 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक नक्सली को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।


वरिष्ठ नक्सली नेता भी शामिल

इस आत्मसमर्पण में संगठन के कई बड़े पदाधिकारी भी शामिल हैं, जिनमें DVCM-01, PPCM-04, ACM-04, प्लाटून पार्टी सदस्य-01, DAKMS अध्यक्ष-03, CNM अध्यक्ष-04, KAMS अध्यक्ष-02, एरिया कमेटी सदस्य-05, मिलिशिया कमांडर/डिप्टी कमांडर-05, जनताना सरकार अध्यक्ष-04, PLGA सदस्य-01, CNM सदस्य-12, जनताना सरकार उपाध्यक्ष-04, DAKMS उपाध्यक्ष-01, जनताना सरकार सदस्य-22, मिलिशिया प्लाटून सदस्य-23, GPC-02, DAKMS सदस्य-04 और भूमकाल मिलिशिया सदस्य-01 शामिल हैं।

इस साल अब तक 410 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके

01 जनवरी 2025 से अब तक जिले में 421 माओवादी गिरफ्तार हुए, 410 ने आत्मसमर्पण किया और 137 मुठभेड़ों में मारे गए। वहीं 01 जनवरी 2024 से अब तक कुल 924 माओवादी गिरफ्तार, 599 ने आत्मसमर्पण और 195 मारे गए हैं।

आत्मसमर्पण के प्रमुख कारण

  • विकास कार्यों की तेजी – सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा की पहुंच।

  • संगठन से मोहभंग – आंतरिक कलह और विश्वास की कमी।

  • नेताओं की मौत और पलायन – शीर्ष नेतृत्व कमजोर हुआ।

  • अनिश्चित भविष्य और शोषण – संगठन के अंदरुनी दमन और क्रूरता।

  • सुरक्षा बलों की सक्रियता – DRG, बस्तर फाइटर, STF, केरिपु और कोबरा बलों की भूमिका।

पुनर्वास नीति

  • आत्मसमर्पण करने वालों को ₹50,000 प्रोत्साहन राशि।

  • रोजगार, शिक्षा और सामाजिक पुनर्स्थापन की व्यवस्था।

  • समाज की मुख्यधारा में लौटने का अवसर।

पुलिस की अपील

बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने कहा –
“सरकार की पुनर्वास नीति नक्सलियों को आकर्षित कर रही है। आत्मसमर्पण करने वालों के परिवार चाहते हैं कि वे सामान्य जीवन जिएं। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे भ्रामक विचारधाराओं को छोड़कर निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें।”

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.