Media24Media.com: भूपेश राज में शराब का गोरखधंधा चला : रंजना साहू

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भूपेश राज में शराब का गोरखधंधा चला : रंजना साहू

Document Thumbnail

 रायपुर। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक रंजना साहू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बनाकर सरकारी खजाने को लूटा गया और अब कांग्रेस इस मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहा रही है।


शराबबंदी के वादे पर कांग्रेस पर हमला

रंजना साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले राज्य में पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद उल्टा शराब कारोबार को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी घर-घर शराब पहुंचाई गई और सरकारी संरक्षण में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ।

“शराब मॉडल” को लेकर साधा निशाना

भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि भूपेश सरकार ने अपने शराब कारोबार को ‘मॉडल’ बताकर अन्य राज्यों के साथ साझा करने में भी हिचक नहीं दिखाई। उनके अनुसार, उस समय न केवल शराब बल्कि अन्य मादक पदार्थों का अवैध कारोबार भी पनपा और छत्तीसगढ़ डम्पिंग यार्ड बन गया।

युवा पीढ़ी को नशे में धकेलने का आरोप

साहू ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक को नशे की गिरफ्त में धकेल दिया गया। इससे प्रदेश का भविष्य चौपट हुआ। उन्होंने तंज कसा कि “कांग्रेस सौ-सौ चूहे खाकर हज जाने” जैसा पाखंड कर रही है और जनता इसे बखूबी समझ रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.