Media24Media.com: UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, बोले - झूठ फैलाने और आतंकवाद पर जवाब दो

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, बोले - झूठ फैलाने और आतंकवाद पर जवाब दो

Document Thumbnail

 भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया। अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के मुद्दे पर पाकिस्तान की टिप्पणी का करारा जवाब देते हुए भारत ने कहा कि जो देश खुद अपने यहां अल्पसंख्यकों पर जुल्म ढाता है, उसे दूसरों को मानवाधिकार पर उपदेश देने का कोई हक नहीं है।


जेनेवा में UNHRC के 60वें सत्र की 34वीं बैठक में भारतीय राजनयिक मोहम्मद हुसैन ने बुधवार (1 अक्टूबर) को कहा,
"भारत को यह गहरा विरोधाभासी लगता है कि पाकिस्तान जैसा देश दूसरों को मानवाधिकारों पर उपदेश देने की कोशिश करता है। उसे दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने यहां अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को देखना चाहिए।"

पाकिस्तान – झूठ और आतंकवाद की फैक्ट्री

भारत ने साफ कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ झूठ फैलाता रहा है और मनगढ़ंत आरोप लगाता है। जबकि सच यह है कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद को बढ़ावा देता है और वहां निर्दोष लोग आए दिन हिंसा का शिकार बनते हैं। अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों की पुष्टि कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स में भी हो चुकी है।

पीओके और बलूचिस्तान में हालात बदतर

भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और बलूचिस्तान का मुद्दा भी उठाया। बलूच नेशनल मूवमेंट के मानवाधिकार संगठन Paank की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 की पहली छमाही में ही 785 गुमशुदगी और 121 हत्याओं के मामले दर्ज हुए हैं। वहीं पश्तून संगठनों का दावा है कि सिर्फ एक साल में करीब 4,000 लोग लापता हुए।

भारत ने कहा कि ये आंकड़े तो केवल सामने आए मामले हैं, जबकि असली संख्या इससे कहीं अधिक है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.