Media24Media.com: दशहरे पर डबल मर्डर: सास-दामाद की गला दबाकर हत्या, बेटी गंभीर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दशहरे पर डबल मर्डर: सास-दामाद की गला दबाकर हत्या, बेटी गंभीर

Document Thumbnail

 रायगढ़। दशहरे के दिन रायगढ़ के रायकेरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। घर से सास और दामाद की लाश बरामद हुई, जबकि उनकी बेटी गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।


गुरुवार (2 अक्टूबर) को घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में बुजुर्ग महिला सुकमेत सिदार (80) और उनके दामाद लक्ष्मण सिदार (60) मृत पाए गए। पुलिस को आशंका है कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पक्की वजह सामने आएगी।

इसी घटना में सुकमेत की बेटी भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका इलाज टिंगनी अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शक के आधार पर लक्ष्मण सिदार के बेटे और एक पड़ोसी को हिरासत में लिया गया है।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इस हत्याकांड के पीछे जमीन मुआवजे की रकम का विवाद हो सकता है। हाल ही में सुकमेत सिदार को एनटीपीसी से मुआवजा राशि मिली थी, जिसके बंटवारे को लेकर परिवार में तनाव चल रहा था। पुलिस ने परिवार के तीन सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।


गांव में लोग इसे दशहरे के दिन हुई सबसे दर्दनाक घटना बता रहे हैं। परिवारिक कलह ने दो जिंदगियां निगल लीं और तीसरी जिंदगी खतरे में डाल दी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.