Media24Media.com: चक्रवात का असर: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चक्रवात का असर: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Document Thumbnail

 CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। कभी धूप तो कभी बादल और बीच-बीच में हो रही हल्की बारिश के बीच अब अगले कुछ दिनों में कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना गहरा अवदाब अब चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के दक्षिण और मध्य क्षेत्रों में मौसम बिगड़ सकता है।

28 अक्टूबर की सुबह से ही बस्तर संभाग के कई हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो बढ़कर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। साथ ही भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम केंद्र रायपुर ने पांच जिलों — नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा — में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं कोंडागांव, कांकेर, धमतरी और गरियाबंद में ऑरेंज अलर्ट और रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, महासमुंद, बालोद, राजनांदगांव तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

गौरतलब है कि इस साल मानसून औपचारिक रूप से 30 सितंबर को विदा हो चुका था, लेकिन अक्टूबर के अंत तक राज्य में बारिश का सिलसिला थम नहीं सका है।
अब तक 1 से 26 अक्टूबर के बीच 89.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो औसत से 59 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.