Media24Media.com: “जबरदस्ती का आधार”, लोग बोले - अब तक का बेस्ट आधार कार्ड, पढ़े पूरी खबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

“जबरदस्ती का आधार”, लोग बोले - अब तक का बेस्ट आधार कार्ड, पढ़े पूरी खबर

Document Thumbnail

 आज के समय में शायद ही कोई ऐसा हो जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करता हो। स्मार्टफोन यूजर्स हर दिन अतरंगी पोस्ट देखते हैं, जिनमें से कुछ वायरल भी हो जाती हैं। ऐसे ही एक पोस्ट फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींच रही है।


आधार कार्ड की फोटो हुई वायरल

सोशल मीडिया पर एक बच्चे के आधार कार्ड की फोटो वायरल हो रही है। इसमें बच्चे को जबरदस्ती आधार कार्ड बनवाने के लिए फोटो खिंचवाई जा रही है। बच्चा रो रहा है और एक शख्स उसके सिर को पकड़कर उसे सही स्थिति में लाने की कोशिश कर रहा है। फोटो में उस शख्स का माथा और बाल भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि मजाकिया अंदाज में फोटो ली गई और यही वजह है कि यह अब वायरल हो गई।

सोशल मीडिया रिएक्शन

यह फोटो X प्लेटफॉर्म पर @KaunHaiAbhay नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई थी, जिसमें कैप्शन लिखा गया था — “अब तक का बेस्ट आधार कार्ड”. खबर लिखे जाने तक इसे 95 हजार से अधिक लोगों ने देखा।
यूजर्स के मजेदार कमेंट्स भी सामने आए, जैसे:

“जबरदस्ती का आधार।”

“बच्चा बोल रहा है – जाने दो मुझे।”
इसके साथ ही कई लोग हंसने वाला रिएक्शन दे रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.