Media24Media.com: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने दी चेतावनी, आदेश की अवहेलना बर्दाश्त नहीं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने दी चेतावनी, आदेश की अवहेलना बर्दाश्त नहीं

Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण के बाद ज्वाइनिंग न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार की अनुमति मिलने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों (JDs) और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEOs) को आदेश जारी कर दिए हैं।


हाल ही में राज्यभर में शिक्षकों और विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण पूरा किया गया था, ताकि हर स्कूल में पर्याप्त शिक्षक मौजूद हों और किसी छात्र की पढ़ाई प्रभावित न हो।

अधिकांश शिक्षकों ने अपने नए कार्यस्थलों पर ज्वाइन कर लिया है, लेकिन कुछ शिक्षक अब तक आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसे शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

डीपीआई के पत्र के अनुसार, संभागीय अधिकारियों ने उन शिक्षकों की सूची शासन को भेज दी है जिन्होंने अब तक कार्यभार नहीं ग्रहण किया। शासन ने नियम 10(1) के तहत कार्रवाई की सहमति दे दी है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि ज्वाइनिंग न करने वालों पर कारण बताओ नोटिस, वेतन रोकना और निलंबन तक की कार्रवाई की जा सकती है। विभाग ने कहा कि युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य केवल प्रशासनिक संतुलन नहीं, बल्कि छात्रों को उचित मार्गदर्शन सुनिश्चित करना है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.