Media24Media.com: 2026 तक बस्तर नक्सलवाद मुक्त होगा : अमित शाह का ऐलान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

2026 तक बस्तर नक्सलवाद मुक्त होगा : अमित शाह का ऐलान

Document Thumbnail

 जगदलपुर। ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।


शाह ने कहा कि दशकों तक यह भ्रम फैलाया गया कि नक्सलवाद विकास की लड़ाई है, जबकि इसकी वजह से बस्तर पिछड़ा रहा। उन्होंने गुमराह युवाओं से मुख्यधारा में लौटने और सरेंडर पॉलिसी का लाभ उठाने की अपील की। गृह मंत्री ने बताया कि सिर्फ एक महीने में 500 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

मुड़िया दरबार को वैश्विक लोकतांत्रिक धरोहर बताया

अमित शाह ने मुड़िया दरबार की परंपरा को अद्भुत बताते हुए कहा कि यह 1874 से आज तक आदिवासी संस्कृति, न्याय और जनसंवाद की मिसाल है। उन्होंने इसे विश्व की लोकतांत्रिक धरोहर में स्थान देने योग्य बताया।

विकास और स्वदेशी पर जोर

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गांव-गांव तक विकास पहुंचा है, लेकिन नक्सलवाद ने बस्तर की गति रोकी। उन्होंने स्वदेशी के उपयोग और जीएसटी कटौती का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

इस दौरे को बस्तर में भयमुक्त वातावरण और विश्वास की वापसी का प्रतीक माना जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.