Media24Media.com: जेलेंस्की के बदले तेवर, भारत पर साधा निशाना -अमेरिका का किया समर्थन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जेलेंस्की के बदले तेवर, भारत पर साधा निशाना -अमेरिका का किया समर्थन

Document Thumbnail

 Zelensky Statement Against India: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पहली बार भारत के खिलाफ कड़ा बयान देकर कूटनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। एबीसी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भारत पर लगाए गए अमेरिकी टैरिफ बिल्कुल सही हैं। उन्होंने भारत पर रूस के साथ सौदे जारी रखने का आरोप लगाया और इसे "सही जवाब" बताया।


SCO समिट के बाद बदला रुख

हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस और चीन के नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आई थीं। इसके बाद से जेलेंस्की का तेवर अचानक बदला और वे अमेरिका के खुले समर्थन में उतर आए।

"भारत को आर्थिक जवाब मिलेगा"

अमेरिका की नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल के निदेशक केविन हैसेट ने भी भारत का नाम लेते हुए कहा कि रूस की मदद करने वालों को आर्थिक रूप से जवाब दिया जाएगा। उनका इशारा भारत द्वारा रूस से तेल खरीद पर था। उन्होंने संकेत दिया कि भारत पर भी सख्त आर्थिक कार्रवाई की चर्चा हो सकती है।

मोदी का शांति का संदेश

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल के हफ्तों में जेलेंस्की से दो बार बातचीत की और यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान पर भारत की स्पष्ट स्थिति दोहराई। मोदी ने कहा कि भारत संघर्ष खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा और यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.