Media24Media.com: Shardiya Navratri 2025: कब से शुरू होंगी शारदीय नवरात्रि? जानें महाअष्टमी व महानवमी की सही तिथि और बचने योग्य गलतियां

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Shardiya Navratri 2025: कब से शुरू होंगी शारदीय नवरात्रि? जानें महाअष्टमी व महानवमी की सही तिथि और बचने योग्य गलतियां

Document Thumbnail

 Shardiya Navratri 2025: भारत में नवरात्रि का पर्व बेहद धूमधाम और श्रद्धा से मनाया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के पंडाल सजते हैं, गरबा-डांडिया नाइट्स आयोजित होती हैं और रामलीला की शुरुआत भी होती है। भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और उपवास रखकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।


शारदीय नवरात्रि 2025 कब से?

हिंदू पंचांग के अनुसार,
प्रारंभ – 22 सितंबर 2025, रात 01:23 बजे से
समापन – 23 सितंबर 2025, रात 02:55 बजे तक
घटस्थापना 22 सितंबर को की जाएगी।

दुर्गा अष्टमी 2025

तिथि प्रारंभ – 29 सितंबर शाम 04:31 बजे से
तिथि समाप्त – 30 सितंबर शाम 06:06 बजे तक
अष्टमी व्रत एवं कन्या पूजन 30 सितंबर को होगा।

महानवमी 2025

तिथि प्रारंभ – 30 सितंबर शाम 06:06 बजे से
तिथि समाप्त – 1 अक्टूबर रात 07:01 बजे तक
महानवमी और कन्या पूजन 1 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये गलतियां

  • घर और मंदिर की साफ-सफाई का ध्यान न रखने से बचें।
  • पूजा के समय काले कपड़े न पहनें।
  • वाद-विवाद, क्रोध और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
  • बड़ों और महिलाओं का अपमान न करें।

नवरात्रि में तामसिक भोजन (मांस, शराब, लहसुन-प्याज आदि) से परहेज करें।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.