Media24Media.com: छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगे शामिल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगे शामिल

Document Thumbnail

 Amit Shah Visit To Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ का विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव इस बार ऐतिहासिक बनने जा रहा है। राज्य गठन के बाद पहली बार कोई केंद्रीय मंत्री इस पर्व के दौरान आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होकर सीधे जनता की बात सुनेंगे।


बस्तर सांसद और दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। शाह 4 नवंबर को बस्तर पहुंचेंगे और यहां लगभग 3 घंटे रहेंगे। इस दौरान वे मिशन 2026 के तहत नक्सल उन्मूलन अभियान पर भी चर्चा करेंगे।

शाह जिस समय बस्तर में रहेंगे, उसी दौरान दशहरा का प्रमुख आयोजन मुरिया दरबार होगा। इसमें वे जनता की समस्याएं और सुझाव सुनेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

मुरिया दरबार का आयोजन 4 नवंबर को सिरहासार भवन में होगा। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राज्य सरकार के मंत्री और बस्तर संभाग के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। सांसद महेश कश्यप ने बुधवार को राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री को औपचारिक आमंत्रण सौंपा।

बस्तर दशहरा का महत्व

बस्तर दशहरा केवल धार्मिक पर्व नहीं बल्कि आदिवासी परंपराओं, सामाजिक समरसता और जनसंवाद का प्रतीक है। मुरिया दरबार में आमजन अपनी समस्याओं और सुझावों को सीधे नेताओं और प्रशासन के सामने रखते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी से इस बार का आयोजन और भी विशेष होने वाला है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.