Media24Media.com: Mahasamund : त्रिकोण- प्रेम बना जानलेवा: लवली निकली हत्यारिन, पांच गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Mahasamund : त्रिकोण- प्रेम बना जानलेवा: लवली निकली हत्यारिन, पांच गिरफ्तार

Document Thumbnail

 महासमुंद। कोतवाली पुलिस ने घोड़ारी तालाब में मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मृतक की प्रेमिका लवली और उसके परिवार सहित पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला रायपुर में दर्ज गुमशुदगी से जुड़ा निकला।


ऐसे खुला राज़

29 सितंबर 2024 को घोड़ारी तालाब से आकाश सिंह का शव मिला था। शिनाख्त नहीं हो पाने से मामला अधर में था। बाद में पुलिस को रायपुर थाना खम्हारडीह में दर्ज गुमशुदगी की जानकारी मिली। कॉल डिटेल्स की पड़ताल ने आकाश और लवली के रिश्ते का राज खोला।

लवली का कबूलनामा

पूछताछ में लवली ने बताया कि उसका पुराना प्रेमी अभिनव सिंह, उसके पिता अभिलाख सिंह और भाई गौरव व वीरू ने मिलकर आकाश की हत्या की। वजह यह थी कि आकाश, लवली को लेकर भाग गया था। इससे नाराज अभिनव और उसका परिवार बदला लेने पर उतारू हो गया।

इस तरह दी गई मौत

25 सितंबर 2024 को लवली के पिता ने आकाश और लवली को अभिनव के घर बुलाया। यहां विवाद हुआ और आरोपियों ने आकाश की हत्या कर शव को घोड़ारी तालाब में फेंक दिया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने हत्या, साक्ष्य छिपाने और अन्य धाराओं में लवली सिंह, अभिनव सिंह, अभिलाख सिंह, गौरव और वीरू को गिरफ्तार किया। शव को कब्र से निकालकर परिजनों को सौंप दिया गया। आगे की जांच जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.