Media24Media.com: छात्रों की पढ़ाई से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, शराबी शिक्षकों पर FIR और नौकरी जाएगी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छात्रों की पढ़ाई से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, शराबी शिक्षकों पर FIR और नौकरी जाएगी

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है। अब ऐसे शिक्षकों के खिलाफ न केवल FIR दर्ज होगी बल्कि बर्खास्तगी की भी कार्रवाई की जाएगी।


शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मीडिया से कहा कि एक ओर सरकार शिक्षकों के वेतन और सुविधाओं में लगातार वृद्धि कर रही है, वहीं अनुशासन बनाए रखना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी-

“शराब पीकर स्कूल आने वाले और मटरगस्ती करने वाले शिक्षकों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

मंत्री यादव ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों से शिकायतें मिली हैं कि कुछ शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुँचते हैं, जिससे न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है बल्कि उनके भविष्य पर भी गलत असर पड़ता है।

सरकार ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में तुरंत FIR दर्ज कराई जाएगी और जांच पूरी होने के बाद दोषी शिक्षकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा।

यह फैसला छात्रों की शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूलों में अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए सरकार का कड़ा कदम माना जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.