Media24Media.com: अजीब इलाज ने बिगाड़ी हालत! झोलाछाप ने पेशाब की जलन पर प्राइवेट पार्ट में पहनवाई अंगूठी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अजीब इलाज ने बिगाड़ी हालत! झोलाछाप ने पेशाब की जलन पर प्राइवेट पार्ट में पहनवाई अंगूठी

Document Thumbnail

 नारायणपुर (छत्तीसगढ़)। जिले में एक युवक की हालत गंभीर हो गई जब उसने झोलाछाप डॉक्टर की सलाह पर अपने गुप्तांग में लोहे की अंगूठी पहन ली। पेशाब में जलन और बुखार की परेशानी दूर करने के लिए यह अजीबोगरीब नुस्खा बताया गया था।


झोलाछाप की गलत सलाह

ओरछा के जाटलूर इलाके का 30 से 35 वर्षीय युवक कुछ दिनों से बीमार था। इलाज के लिए जब वह झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचा, तो डॉक्टर ने उसे सलाह दी कि गुप्तांग में अंगूठी पहनने से समस्या दूर हो जाएगी। युवक ने बाजार से अंगूठी खरीदकर पहन ली।

सूजन और संक्रमण से बिगड़ी हालत

कुछ ही दिनों में अंगूठी फंस गई और वहां तेज सूजन और संक्रमण हो गया। हालत गंभीर होने पर युवक ने दोबारा झोलाछाप डॉक्टर से संपर्क किया, लेकिन उसने इलाज करने से इनकार कर दिया।

अस्पताल में भर्ती

पहले युवक ओरछा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, लेकिन संसाधन न होने से इलाज नहीं हो सका। खराब सड़कों के बावजूद परिजन उसे 8 सितंबर को नारायणपुर जिला अस्पताल ले आए।

डॉक्टरों की टीम ने निकाली अंगूठी

डॉ. हिमांशु सिन्हा ने बताया कि मरीज की स्थिति बेहद गंभीर थी। डॉक्टर धनराज सिंह डरसेना और शुभम राय की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद अंगूठी को सुरक्षित तरीके से निकाल लिया। अगर समय पर ऑपरेशन नहीं होता तो गुप्तांग काटना पड़ सकता था।

सबक बनी घटना

अबूझमाड़ जैसे दूरदराज क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों के भरोसे रहने वाले ग्रामीणों के लिए यह घटना एक सबक बनी है। लोग इस घटना पर चर्चा कर रहे हैं और सही इलाज की जरूरत पर जोर दे रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.