Media24Media.com: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: 9 लाख के दो इनामी माओवादी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: 9 लाख के दो इनामी माओवादी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 Bijapur Naxalites Arrested : माओवादी विरोधी अभियान के तहत बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। 25 सितंबर को डीआरजी बीजापुर, थाना बासागुड़ा, भैरमगढ़ और कोबरा 210 की संयुक्त टीम ने दो इनामी माओवादी गिरफ्तार किए।


गिरफ्तार माओवादी:

मल्लैश कुंजाम (डीव्हीसीएम, जगरगुण्डा एरिया कमेटी), पिता बोटी उर्फ टोकडू, उम्र 40 साल, ग्राम नरसापुर, थाना बासागुड़ा। इस पर 8 लाख रुपए का इनाम था।

अनिल वेको, उम्र 32 साल, ग्राम डारमेर, जनताना सरकार अध्यक्ष (बिरियाभूमि आरपीसी)। इस पर 1 लाख रुपए का इनाम था।

गिरफ्तार माओवादी कई बड़ी घटनाओं में शामिल थे। आरोपियों के खिलाफ थाना बासागुड़ा और भैरमगढ़ में वैधानिक कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के सामने पेश किया गया।

सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को जिले में माओवादी गतिविधियों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.