Media24Media.com: CG NEWS : स्कूटी सवार युवतियों की गुंडागर्दी: युवकों से पैसे मांगे, विरोध पर मिर्च पाउडर फेंका

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : स्कूटी सवार युवतियों की गुंडागर्दी: युवकों से पैसे मांगे, विरोध पर मिर्च पाउडर फेंका

Document Thumbnail

 बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। स्कूटी सवार दो युवतियों ने राह चलते बाइक सवार युवकों को रोककर उनसे पैसे मांगे। जब युवकों ने इनकार किया तो युवतियों ने धमकी दी, थप्पड़ मारा और आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


कैसे हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात बस स्टैंड रायपुर रोड की ओर जा रहे बाइक सवार युवकों को दोनों युवतियों ने रोका और पैसे मांगने लगीं। मना करने पर कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवती ने युवक को थप्पड़ मारा और मिर्च पाउडर झोंक दिया। दूसरी युवती ने बाइक पर बैठे युवक से मारपीट कर दी।

वीडियो में दिखा पूरा घटनाक्रम

करीब 16 सेकंड के वायरल वीडियो में एक युवक युवतियों पर फंसाने का आरोप लगाता दिख रहा है। तभी एक युवती उसे जोरदार तमाचा मार देती है। वीडियो में बाइक का नंबर साफ नजर आ रहा है, जबकि युवतियों की स्कूटी का नंबर कपड़े से ढंका हुआ दिखा।

पुलिस की प्रतिक्रिया

सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि अब तक किसी युवक ने इस मामले में शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो के आधार पर युवतियों और युवकों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.