Media24Media.com: कैबिनेट मीटिंग में आज रिटायर हो रहे मुख्य सचिव IAS अमिताभ जैन को दी जाएगी विदाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कैबिनेट मीटिंग में आज रिटायर हो रहे मुख्य सचिव IAS अमिताभ जैन को दी जाएगी विदाई

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय कैबिनेट की आज अहम बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।


दशहरे से पहले इस बैठक में जनता से जुड़े किसी बड़े फैसले की घोषणा होने की भी संभावना जताई जा रही है।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई

बैठक के दौरान प्रदेश के मुख्य सचिव IAS अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी। उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें एक्सटेंशन दिया गया था, जो आज समाप्त हो रहा है।

नए मुख्य सचिव का स्वागत

कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के नए मुख्य सचिव विकासशील का स्वागत भी किया जाएगा। इसके साथ ही प्रशासनिक कामकाज में नई कार्यशैली और प्राथमिकताओं पर चर्चा हो सकती है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.