Media24Media.com: मैदान पर तकरार! अर्शदीप ने हारिस रउफ को उनके अंदाज में दिया जवाब, Video वायरल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मैदान पर तकरार! अर्शदीप ने हारिस रउफ को उनके अंदाज में दिया जवाब, Video वायरल

Document Thumbnail

Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि मैच के दौरान मैदान पर तकरार भी देखने को मिली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ ने भारतीय फैंस को उकसाने के लिए भड़काऊ इशारे किए, जिसका जवाब भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने ही अंदाज में दिया।


पहले पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक पूरा करने के बाद गन सेलिब्रेशन किया। इसके बाद हारिस रउफ ने भारतीय दर्शकों की ओर देखते हुए 6-0 का इशारा किया। कहा गया कि यह इशारा ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा है, जहां पाकिस्तान ने भारतीय विमानों को गिराने का दावा किया था।

इसका जवाब अर्शदीप सिंह ने मैदान पर ही दिया। वायरल हो रहे वीडियो में अर्शदीप को भीड़ की ओर इशारा करते हुए हाथों से एयरप्लेन साइन बनाते देखा जा सकता है। इसके बाद उन्होंने उसे अपने निचले हिस्से से टकरा कर जवाबी संदेश दिया। फैंस इसे हारिस रउफ की हरकत का मुंहतोड़ जवाब बता रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.