Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में नई जमीन रजिस्ट्री व्यवस्था की शुरुआत, नवा रायपुर में पहला स्मार्ट पंजीयन सेंटर उद्घाटित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में नई जमीन रजिस्ट्री व्यवस्था की शुरुआत, नवा रायपुर में पहला स्मार्ट पंजीयन सेंटर उद्घाटित

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री प्रक्रिया को तेज और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य में 10 नए रजिस्ट्री कार्यालय खोले जा रहे हैं। इसी कड़ी में नवा रायपुर में पहला स्मार्ट पंजीयन सेंटर आज शुरू किया गया।


20 मिनट में होगी रजिस्ट्री

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि ये कार्यालय भारत सरकार के मॉडल पर आधारित होंगे। यहाँ फ्री वाई-फाई, बेहतर बैठने की सुविधा और पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया उपलब्ध रहेगी। पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर रजिस्ट्री अब महज़ 15–20 मिनट में पूरी हो जाएगी। शुल्क वही रहेगा जो सामान्य कार्यालय में लिया जाता है।

सीजीपीएससी घोटाले पर भी दिया बयान

पत्रकारों से बातचीत में मंत्री चौधरी ने कहा कि सीजीपीएससी घोटाले की सीबीआई जांच मोदी सरकार के वादे के अनुरूप सुनिश्चित की गई है। दोषियों को सजा मिली है और युवाओं को न्याय व संरक्षण दिया जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.