Media24Media.com: कांकेर में नक्सलियों की पकड़ ढीली, BSF ने स्मारक ध्वस्त कर दिखाया दम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांकेर में नक्सलियों की पकड़ ढीली, BSF ने स्मारक ध्वस्त कर दिखाया दम

Document Thumbnail

 कांकेर। नक्सल मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांकेर जिले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पखांजूर स्थित 47वीं बटालियन के जवानों ने भारी बारिश और दुर्गम रास्तों की चुनौतियों के बावजूद परतापुर थाना क्षेत्र के वाट्टेकल और परालमस्पी गांव के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बनाया गया लगभग 14 फीट ऊंचा स्मारक ध्वस्त कर दिया।


सूत्रों के अनुसार, 47 बटालियन कमांडेंट विजेंद्र नाथ गंगोली के निर्देश पर 12 जुलाई 2025 की रात विशेष ऑपरेशन चलाया गया। जवानों की कई टीमें वालेर नदी और दुर्गम नालों को पार करते हुए अति नक्सल प्रभावित इलाके में पहुँचीं। गश्त के दौरान उन्हें मृत नक्सली नागेश की याद में बनाया गया स्मारक मिला, जिसे मौके पर ही तोड़कर नष्ट कर दिया गया।

गौरतलब है कि नक्सली अपने मारे गए साथियों की याद में जगह-जगह स्मारक बनाकर ग्रामीणों पर प्रभाव जमाने और अपनी विचारधारा फैलाने की कोशिश करते हैं।

कमांडेंट गंगोली ने बताया कि बीएसएफ की तैनाती के बाद से लगातार नक्सलवाद के खात्मे और क्षेत्र में शांति व विकास स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि 47वीं बटालियन के जवान अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं और साथ ही स्थानीय ग्रामीणों की मदद भी कर रहे हैं। ग्रामीण भी इन प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.