Media24Media.com: कवर्धा गैंगरेप केस - जनाक्रोश के बीच पुलिस ने दबोचे तीनों आरोपी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कवर्धा गैंगरेप केस - जनाक्रोश के बीच पुलिस ने दबोचे तीनों आरोपी

Document Thumbnail

 कवर्धा। जिले में 24 सितंबर की रात आदिवासी युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 36 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सरफराज, नसीम अहमद और जितेंद्र खरे के रूप में हुई है। सभी आरोपी कवर्धा के ही रहने वाले और आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं।

घटना की पूरी कहानी

पीड़िता रात करीब 2 बजे विवाद के बाद बस स्टैंड की ओर जा रही थी।
इसी दौरान बाइक सवार तीनों आरोपियों ने उसे बहला-फुसलाकर अटल आवास के पीछे सुनसान इलाके में ले गए।
वहां सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद धमकी देकर उसे बस स्टैंड के पास छोड़ दिया।
घटना से पहले आरोपियों ने सिलोशन ट्यूब का नशा किया था।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवाई ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएट कराया गया।

घटना के बाद आदिवासी समाज में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। जनदबाव के चलते पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ लिया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.