Media24Media.com: Jitiya Vrat 2025: 14 सितंबर को रखा जाएगा संतान सुख के लिए जितिया व्रत, जानें पूजन मुहूर्त और नियम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Jitiya Vrat 2025: 14 सितंबर को रखा जाएगा संतान सुख के लिए जितिया व्रत, जानें पूजन मुहूर्त और नियम

Document Thumbnail

 Jitiya Vrat 2025: सनातन धर्म में जितिया व्रत (जीवित्पुत्रिका व्रत) का विशेष महत्व माना गया है। माताएँ यह व्रत अपनी संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए करती हैं। हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को यह व्रत रखा जाता है। इस बार यह व्रत कल रविवार, 14 सितंबर 2025 को रखा जाएगा।


तिथि व पूजन मुहूर्त

पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि 14 सितंबर की सुबह 05:04 बजे से शुरू होकर 15 सितंबर की सुबह 03:06 बजे तक रहेगी।

शुभ मुहूर्त:

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:33 – 05:19 बजे
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:52 – दोपहर 12:41 बजे
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:20 – 03:09 बजे
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:27 – 06:51 बजे
  • रवि योग: सुबह 06:05 – 08:41 बजे तक

क्या करें

  • व्रत की शुरुआत नहाय-खाय से करें। इस दिन महिलाएँ सूर्योदय से पहले स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं।
  • भोजन में मरुवा की रोटी और नोनी साग का विशेष महत्व है।
  • सूर्योदय के बाद से निर्जला व्रत रखा जाता है, जो अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण करने पर पूरा होता है।
  • व्रत के दौरान पूजा-पाठ और जितिया व्रत कथा का पाठ किया जाता है।
  • तीसरे दिन व्रत का पारण कर गरीब या जरूरतमंद को दान अवश्य दें।

क्या न करें

  • उपवास के दौरान जल या अन्न का सेवन न करें।
  • तामसिक भोजन (प्याज, लहसुन, मांस, शराब आदि) से परहेज करें।
  • व्रत के दिन विवाद, क्रोध और नकारात्मक विचारों से बचें।
  • किसी भी जीव-जंतु को नुकसान न पहुँचाएँ।

बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह व्रत विशेष श्रद्धा और आस्था के साथ रखा जाता है। माना जाता है कि इस व्रत के प्रभाव से संतान का जीवन सुखमय और दीर्घायु होता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.