Media24Media.com: 3 दिनों में 2200 रुपए सस्ता हुआ सोना, जानिए आज कितने का है भाव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

3 दिनों में 2200 रुपए सस्ता हुआ सोना, जानिए आज कितने का है भाव

Document Thumbnail

 Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 3 दिनों में सोना कुल 2200 रुपए सस्ता हुआ है। इससे उन ग्राहकों को राहत मिली है जो नवरात्र, दिवाली या शादी-ब्याह के सीज़न के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं।


3 दिन में बड़ी गिरावट

गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार 13, 14 और 15 सितंबर को सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई।

  • 24 कैरेट सोना: 10 ग्राम पर लगभग ₹220 की गिरावट (100 ग्राम पर ₹2200 की कमी)
  • 22 कैरेट सोना: 10 ग्राम पर ₹200 की गिरावट (100 ग्राम पर ₹2000 की कमी)

विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना और वैश्विक बाज़ार में आई हलचल का असर है।

फिलहाल कितने का मिल रहा सोना?

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,11,060 (10 ग्राम) / ₹11,10,600 (100 ग्राम)
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,01,800 (10 ग्राम) / ₹10,18,000 (100 ग्राम)
  • 18 कैरेट सोना: ₹84,540 (10 ग्राम) / ₹8,45,400 (100 ग्राम)
  • प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के दाम (24K / 22K)
  • चेन्नई: ₹1,12,150 / ₹1,02,800
  • मुंबई: ₹1,11,930 / ₹1,02,600
  • दिल्ली: ₹1,12,080 / ₹1,02,750
  • कोलकाता: ₹1,11,930 / ₹1,02,600
  • बैंगलोर/हैदराबाद/केरल/पुणे: ₹1,11,930 / ₹1,02,600
  • वडोदरा/अहमदाबाद: ₹1,11,980 / ₹1,02,650

चांदी का रिकॉर्ड स्तर

सोने के मुकाबले चांदी लगातार महंगी हो रही है। 12 से 13 सितंबर के बीच इसमें ₹3,100 प्रति किलो का उछाल दर्ज किया गया। फिलहाल चांदी का भाव ₹1,33,000 प्रति किलो तक पहुंच चुका है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.