Media24Media.com: उपराष्ट्रपति चुनाव में सी.पी. राधाकृष्णन की ऐतिहासिक जीत, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

उपराष्ट्रपति चुनाव में सी.पी. राधाकृष्णन की ऐतिहासिक जीत, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सी.पी. राधाकृष्णन को भारत का उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राधाकृष्णन जी ने समाज की जड़ों से उठकर राष्ट्र के उच्च संवैधानिक पद तक पहुँचने का गौरव अर्जित किया है। यह यात्रा लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त मिसाल है।


उन्होंने विश्वास जताया कि राधाकृष्णन का दूरदर्शी नेतृत्व और प्रशासनिक अनुभव न्याय, समानता और विकास के मूल्यों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। वंचित और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के उत्थान के प्रति उनकी निष्ठा सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय प्रगति को और मजबूत करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता राधाकृष्णन जी की कड़ी मेहनत और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है, जो पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उपराष्ट्रपति को शुभकामनाएँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना दी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.