Media24Media.com: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव होगा खास, मोदी देंगे नई विधानसभा को सौगात

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव होगा खास, मोदी देंगे नई विधानसभा को सौगात

Document Thumbnail

 PM Modi on Chhattisgarh tour : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि इस वर्ष राज्य अपने गठन की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा बनाए गए राज्य की इस जयंती को सरकार “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मना रही है।


1 नवंबर को होने वाला राज्योत्सव रजत जयंती समारोह के रूप में आयोजित होगा। इसे यादगार बनाने के लिए विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला अगले 25 हफ्तों तक चलेगी।


नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन लगभग तैयार है। संभावना है कि प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर इसका उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी भी तय मानी जा रही है। इसके बाद विधानसभा का अगला सत्र इसी नए भवन में आयोजित होने की तैयारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.