Media24Media.com: चैतन्य बघेल को EOW ने गिरफ्तार, 6 अक्टूबर तक मिली रिमांड

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चैतन्य बघेल को EOW ने गिरफ्तार, 6 अक्टूबर तक मिली रिमांड

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को EOW ने गिरफ्तार कर 6 अक्टूबर तक के लिए रिमांड पर भेज दिया है। हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।


ईओडब्ल्यू इस अवधि के दौरान चैतन्य से विस्तृत पूछताछ करेगी और सभी वित्तीय कागजात, बैंक ट्रांजेक्शन और फर्जी निवेश से जुड़े दस्तावेज जुटाएगी। आरोप है कि चैतन्य को शराब घोटाले से 16.70 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जिन्हें उन्होंने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश किया और सिंडिकेट के माध्यम से लगभग 1,000 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई।

ईडी के अनुसार, तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में आबकारी विभाग के अधिकारियों और कारोबारियों के सिंडिकेट के माध्यम से यह घोटाला किया गया। रिमांड अवधि में जांच एजेंसियां यह भी सुनिश्चित करेंगी कि कोई सबूत नष्ट न हो या आरोपी किसी अन्य पक्ष के साथ मिलकर किसी तरह की छुप-छुप कर कार्रवाई न करे।

इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल है और विपक्ष ने इसे शराब घोटाले में सख्ती का प्रतीक बताया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.