Media24Media.com: बरेली हिंसा: मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार, 2000 पत्थरबाजों पर FIR, 31 हिरासत में

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बरेली हिंसा: मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार, 2000 पत्थरबाजों पर FIR, 31 हिरासत में

Document Thumbnail

Bareilly Violence : शुक्रवार को बरेली में हुई हिंसा और बवाल के बाद पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके साथ कुल 8 लोगों को भी जेल भेजा गया। वहीं, इस मामले में 31 लोगों को हिरासत में लिया गया है और लगभग 2000 पत्थरबाजों पर FIR दर्ज की गई है। हिंसा की जगह से तमंचा और पेट्रोल की बोतलें बरामद की गई हैं।


शहर में सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की गई है और फिलहाल हालात सामान्य हैं। बरेली के अधिकांश बाजार बंद हैं और लोग शुक्रवार को हुए बवाल पर खुलकर चर्चा नहीं कर रहे हैं।

व्यापारी अब भी दहशत में

व्यापारियों का कहना है कि कल हुई हिंसा में उन्होंने अपनी जान और दुकानों की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया। वे चाहते हैं कि मौलाना तौकीर रजा पर सख्त कार्रवाई हो। उल्लेखनीय है कि तौकीर रजा 2010 में भी दंगा कराने के आरोप में सामने आए थे।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मौलाना तौकीर रजा को पहले भी चेतावनी दी गई थी और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद हिंसा भड़की। मौके से पत्थर, चाकू, लाठी-डंडे, ब्लेड, पेट्रोल और तमंचे बरामद हुए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.