Media24Media.com: Raipur News: रायपुर के सिलतरा क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना, 6 की मौत, कई घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Raipur News: रायपुर के सिलतरा क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना, 6 की मौत, कई घायल

Document Thumbnail

रायपुर। के सिलतरा क्षेत्र में गोदावरी इस्पात प्लांट में शुक्रवार शाम को एक बड़ी दुर्घटना हुई, जिसमें प्लांट की पुरानी बिल्डिंग की छत या सिल्ली गिरने से 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मेंटेनेंस कार्य के बाद जांच के दौरान हुआ, जब कर्मचारी वहां मौजूद थे। इस भारी ढांचे के गिरने के कारण आसपास अफरातफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य तेज़ी से चलाया गया।

कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि कुछ अफरा-तफरी के कारण मलबे के नीचे दबे होने की आशंका भी जताई गई है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग और मजदूरों के परिजन एकत्रित हो गए हैं।घटना ने गोदावरी इस्पात प्लांट में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। 

पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि हादसे के कारणों की जांच जारी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है और घायलों के उचित इलाज का आश्वासन दिया है। हादसे के वक्त प्लांट परिसर में करीब 200 लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों में हादसे को लेकर आक्रोश है, जबकि सक्षम अधिकारियों द्वारा निरंतर जांच व बचाव कार्य जारी है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.