Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Ganesh Chaturthi 2025 : 26 या 27 अगस्त कब है गणेश चतुर्थी? जानिए तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और पंचांग

Document Thumbnail

 Ganesh Chaturthi 2025 : हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है। भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन भक्तजन घरों, दफ्तरों, दुकानों और मंदिरों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर 10 दिनों तक उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं।


इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व कल 27 अगस्त 2025 (बुधवार) को मनाया जाएगा और इसका समापन 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को अनंत चतुर्दशी पर होगा। इस बार गणेश चतुर्थी पर प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और इंद्र-ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है। साथ ही नवपंचम राजयोग भी रहेगा, जिससे इस पर्व का महत्व और अधिक बढ़ जाएगा।

गणेश चतुर्थी तिथि 2025

चतुर्थी तिथि आरंभ : 26 अगस्त, दोपहर 1:53 बजे

चतुर्थी तिथि समाप्त : 27 अगस्त, दोपहर 3:43 बजे
उदया तिथि के आधार पर पर्व 27 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।

गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना का सबसे उत्तम समय:

27 अगस्त 2025, सुबह 11:04 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक
इस अवधि में गणपति जी की स्थापना करना विशेष फलदायी रहेगा।

गणेश चतुर्थी चौघड़िया मुहूर्त

लाभ/उन्नति : सुबह 5:57 से 7:33 बजे तक
अमृत (सर्वोत्तम) : सुबह 7:33 से 9:09 बजे तक
शुभ (उत्तम) : सुबह 10:46 से दोपहर 12:22 बजे तक
लाभ/उन्नति : शाम 5:12 से 6:48 बजे तक

गणेश चतुर्थी पंचांग 2025

सूर्योदय : सुबह 5:57 बजे
सूर्यास्त : शाम 6:48 बजे
चंद्रोदय : सुबह 9:28 बजे
ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 4:28 से 5:12 बजे तक
विजय मुहूर्त : दोपहर 2:31 से 3:22 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त : शाम 6:48 से 7:10 बजे तक
निशीथ काल : रात 12:00 से 12:45 बजे तक

यानी इस बार 27 अगस्त को बप्पा का स्वागत विशेष योग और शुभ मुहूर्त में किया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.