Media24Media.com: पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव के घर चोरी, 15 किलो की पीतल की हाथी की मूर्ति ले उड़े चोर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव के घर चोरी, 15 किलो की पीतल की हाथी की मूर्ति ले उड़े चोर

Document Thumbnail

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव के आवास में चोरी की घटना हुई है। चोर उनके कोठीघर स्थित कैंपस में लगे बरामदे से पीतल की एक भारी हाथी की मूर्ति चुरा ले गए। चोरी की यह वारदात मंगलवार रात की है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने बंगले में घुसकर करीब 15 किलो वजनी पीतल की हाथी की मूर्ति को चुरा लिया और फरार हो गए। यह मूर्ति बरामदे में लगी हुई थी। घटना के समय घर में केवल सुरक्षाकर्मी और नौकर मौजूद थे।

CCTV में कैद हुई वारदात

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति को बंगले में प्रवेश करते देखा जा सकता है। बताया गया कि घर में रिनोवेशन का कार्य चल रहा था और उसी दौरान दो मूर्तियां बरामदे में लगाई गई थीं, जिनमें से एक को चोर उठा ले गए।

घटना की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.