Media24Media.com: महुआ मोइत्रा के बयान पर संतोष पांडेय का वार- कांग्रेस-टीएमसी का रिश्ता क्या, सर तन से जुदा!

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महुआ मोइत्रा के बयान पर संतोष पांडेय का वार- कांग्रेस-टीएमसी का रिश्ता क्या, सर तन से जुदा!

Document Thumbnail

 रायपुर। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के विवादित बयान को लेकर भाजपा सांसद और मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संतोष पांडेय ने तीखा हमला बोला है। मोइत्रा ने कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गला काटकर प्रधानमंत्री की मेज पर रख देने जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।


संतोष पांडेय ने इसे “अत्यंत निंदनीय और दंडनीय” बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में अभद्रता और हिंसा की कोई जगह नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश में अराजकता फैलाने की टूलकिट राजनीति कर रहे हैं।

विपक्ष की मानसिकता उजागर

भाजपा प्रवक्ता ने कहा  -  “तेरा मेरा रिश्ता क्या, सर तन से जुदा; कांग्रेस-टीएमसी का रिश्ता क्या, सर तन से जुदा। राजस्थान में कन्हैया की हत्या हुई, महाराष्ट्र में कोल्हे का गला काटा गया और अब देश के गृह मंत्री पर भड़काऊ बयान दिया जा रहा है। यह निंदनीय और दंडनीय है।”

माफी और कार्रवाई की मांग

पांडेय ने सवाल उठाया कि क्या यह टीएमसी की आधिकारिक लाइन है?
यदि नहीं, तो पार्टी को मोइत्रा के बयान पर माफी मांगनी चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बयान टीएमसी की हताशा और हिंसक राजनीति की संस्कृति को दर्शाता है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.