Media24Media.com: रमन सिंह ने पीएम मोदी को दिया नए विधानसभा भवन लोकार्पण का न्यौता

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रमन सिंह ने पीएम मोदी को दिया नए विधानसभा भवन लोकार्पण का न्यौता

Document Thumbnail

 रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिल्ली प्रवास के दौरान संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नव-निर्मित भवन के लोकार्पण हेतु औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया।


डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश अपने रजत जयंती वर्ष में नए विधानसभा भवन में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से विधानसभा भवन का लोकार्पण होना न केवल ऐतिहासिक क्षण होगा बल्कि समस्त विधानसभा सदस्यों एवं प्रदेशवासियों के लिए भी गौरव का विषय बनेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.