Media24Media.com: कवि कुमार विश्वास आज चक्रधर समारोह में होंगे शामिल, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे शुभारंभ

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कवि कुमार विश्वास आज चक्रधर समारोह में होंगे शामिल, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे शुभारंभ

Document Thumbnail

 रायगढ़। सांस्कृतिक पहचान और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह का 40वां संस्करण आज, 27 अगस्त से शुरू हो रहा है। यह 10 दिवसीय आयोजन 5 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में होगा।


कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि समारोह का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। राज्यपाल शाम 5.15 बजे सर्किट हाउस रायगढ़ पहुंचेंगे, 6.30 बजे वहां से रवाना होकर शाम 7 बजे समारोह का विधिवत उद्घाटन करेंगे।

समारोह में दर्शकों के लिए 5000 से अधिक क्षमता वाला दर्शकदीर्घा बनाया गया है और जो लोग स्थल तक नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

आज का कार्यक्रम

गणेश वंदना – स्व. वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्य
कथक नृत्य – पं. राजेन्द्र गंगानी (दिल्ली)
मुख्य आकर्षण – सुप्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास (काव्यपाठ)
लोक कलाकारों की प्रस्तुति – प्रतिदिन शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक

पहली बार संस्कृति मंत्रालय से इंपैनल्ड एवं दक्षिण मध्य सांस्कृतिक केंद्र के कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.