बलरामपुर। जनपद पंचायत वाड्रफनगर में मनरेगा कर्मचारियों के ईपीएफ फंड में गबन का बड़ा मामला सामने आया है। करीब ₹11 लाख 26 हजार की रकम फर्जी तरीके से ट्रांसफर की गई।
मामला क्या है?
- आरोपी – तत्कालीन लेखापाल वीरेंद्र कुमार यादव, डाटा एंट्री ऑपरेटर भगवान सिंह और उसकी पत्नी अंजू सिंह।
- जून 2023 से जून 2025 के बीच EPF की रकम भगवान सिंह की पत्नी के SBI और फिनो बैंक खातों में डाली गई।
- रकम ट्रांसफर करने में ओटीपी का इस्तेमाल हुआ, जो वीरेंद्र यादव के मोबाइल पर आता था।
पुलिस कार्रवाई
- FIR दर्ज होने के बाद विशेष टीम बनाई गई।
- वीरेंद्र कुमार यादव को रामानुजगंज से और भगवान सिंह को यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से पकड़ा गया।
- पूछताछ में दोनों ने गुनाह कबूल किया। मोबाइल, पासबुक और अन्य साक्ष्य जब्त।
- दोनों को 29 जुलाई 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
महिला आरोपी की गिरफ्तारी
- भगवान सिंह की पत्नी अंजू सिंह के खाते में पैसा गया और उसने एटीएम से निकासी की।
- महिला टीम ने 20 अगस्त 2025 को उसे गिरफ्तार किया।
- ATM कार्ड जब्त कर अंबिकापुर महिला कारागार भेजा गया।