Media24Media.com: CG NEWS : सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सल स्मारक ध्वस्त, हथियार व विस्फोटक बरामद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सल स्मारक ध्वस्त, हथियार व विस्फोटक बरामद

Document Thumbnail

 बीजापुर। जिले में एक बार फिर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अंजाम दी है। थाना पामेड़ और तर्रेम क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा बनाए गए शहीद स्मारक को ध्वस्त किया गया और भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद किए गए।


जानकारी के मुताबिक, कोबरा 208, केरिपु 228 और कोबरा 203 की संयुक्त टीम ने थाना पामेड़ क्षेत्र के उड़तामल्ला जंगल में सर्चिंग के दौरान माओवादियों का निर्मित स्मारक तोड़ दिया। वहीं, थाना तर्रेम क्षेत्र में जिला बल और केरिपु की 170वीं बटालियन की टीम ने कोमटपल्ली के जंगल-पहाड़ी इलाके में सघन अभियान चलाया।

इस दौरान चट्टानों के बीच छिपाकर रखी गई नक्सल सामग्री मिली, जिसमें भरमार बंदूक, बीजीएल राउंड-रॉड, बीजीएल पार्ट्स, विस्फोटक बनाने की सामग्री (PEK, यूरिया, इलेक्ट्रिक वायर), एम्युनेशन पाउच, विभिन्न आकार के प्रेशर कुकर, आरी ब्लेड और स्पीकर शामिल हैं।

अभियान के दौरान नक्सलियों के अस्थायी और ट्रेनिंग कैंप भी ध्वस्त किए गए। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से माओवादी गतिविधियों को कमजोर करने में मदद मिलेगी। सुरक्षाबल लगातार गश्त और सर्चिंग अभियान जारी रख रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.