Media24Media.com: PM मोदी के फैसले पर किसानों का धन्यवाद मार्च, अमेरिकी दबाव के बावजूद कृषि-बाजार नहीं खोला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

PM मोदी के फैसले पर किसानों का धन्यवाद मार्च, अमेरिकी दबाव के बावजूद कृषि-बाजार नहीं खोला

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। आमतौर पर दिल्ली में किसान संगठनों का मतलब आंदोलन और विरोध से होता है, लेकिन इस बार तस्वीर बिल्कुल अलग थी। देशभर से आए किसान प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने पहुंचे। वजह- मोदी सरकार का अमेरिकी दबाव को दरकिनार कर भारत के कृषि और डेयरी बाजार को विदेशी उत्पादों के लिए बंद रखना।


द्विपक्षीय व्यापार वार्ता में अमेरिका ने कृषि और डेयरी उत्पादों के लिए भारतीय बाजार में प्रवेश की मांग की थी, लेकिन केंद्र सरकार ने साफ कहा कि किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा।

किसान संगठनों ने इसे “अन्नदाताओं के आत्मसम्मान” और “ग्रामीण आत्मनिर्भरता” को मजबूत करने वाला कदम बताया। भारतीय किसान चौधरी चरण सिंह संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा— “यह फैसला किसानों के लिए राहत है।”

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भाजपा के समर्थन आधार को मजबूत कर सकता है, खासकर उन राज्यों में जहां पहले किसान आंदोलन सरकार के लिए चुनौती बने थे।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को भरोसा दिलाया कि अमेरिकी टैरिफ के असर को कम करने के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया, अफ्रीका और मध्य-पूर्व जैसे नए निर्यात बाजार तलाशे जा रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.