Media24Media.com: वैष्णो देवी हादसे पर CM विष्णुदेव साय ने जताया शोक, कहा - “श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद”

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

वैष्णो देवी हादसे पर CM विष्णुदेव साय ने जताया शोक, कहा - “श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद”

Document Thumbnail

 रायपुर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में अब तक 30 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं। बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।


इस हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा -


“माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।”

हादसे के बाद यात्रा पर रोक

जानकारी के अनुसार, जम्मू में बादल फटने के बाद नदियां उफान पर हैं। भारी बारिश से पहाड़ों से बड़ी-बड़ी चट्टानें, पेड़ और पत्थर खिसककर नीचे आ गए। इससे कई घर क्षतिग्रस्त हुए और अर्धकुंवारी गुफा मंदिर मार्ग पर भूस्खलन हो गया। इसके बाद प्रशासन ने एहतियातन वैष्णो देवी यात्रा पर रोक लगा दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.