Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जापान और दक्षिण कोरिया के 10 दिवसीय प्रवास पर रवाना

Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जापान और दक्षिण कोरिया के 10 दिवसीय प्रवास पर रवाना हुए। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पर उन्हें शुभकामनाएँ देने कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम, टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और विधायक पुरंदर मिश्रा पहुँचे।


एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ नई औद्योगिक नीति के साथ तेजी से औद्योगिक विकास और निवेश का केंद्र बन रहा है। इस प्रवास से प्रदेश में निवेश और रोजगार सृजन के नए अवसर खुलेंगे।

मुख्यमंत्री ने सहयोगियों और जनता से मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.