Media24Media.com: छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ ने किया एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ ने किया एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Document Thumbnail

 रायपुर। शनिवार को छत्तीसगढ़िया वाणिज्य उद्योग महासंघ ने स्थापना दिवस के अवसर पर कार्तिक पैलेस बोरियाखुर्द रायपुर में सभी व्यापारियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष शेखर वर्मा ने किया।


मुख्य वक्ता के रूप में योगेश कुमार साहू आईटी एवं जीएसटी कंसल्टेशन , प्रेमचंद साहू खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, राजेश कुमार केनरा बैंक ने व्यापार में आने वाली समस्याओं एवं उससे निपटने के उपाय को बताया। साथ ही शासन से विभिन्न योजनाओं के तहत व्यापारी को मिलने वाली लाभ, छूट, लोन एवं जीएसटी की बारीकियों से अवगत कराया।


संस्था के मीडिया प्रभारी ईश्वर पटेल ने बताया प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने जिला इकाई रायपुर की टीम की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर संस्था के प्रदेशाध्यक्ष शेखर वर्मा ने कहा- छत्तीसगढ़िया व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने में अनेक चुनौतियों का सामना करना होता है।

छत्तीसगढ़िया व्यापारी लोन, जीएसटी, टैक्स, संबंधित परेशानियों से जल्दी घबरा जाते हैं, उसे इन समस्याओं से निपटने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।बहुत से व्यापारी किसी न किसी दलाल के चक्कर में जाते हैं। इसीलिए संस्था इस प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से छत्तीसगढ़िया व्यापारियों को जागरूक करने तथा उनकी परेशानी को दूर करने प्रयास कर रहे हैं। और आगे भी अलग-अलग जिले में जिला स्तर पर इस प्रकार प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की तैयारियां चल रही है। वक्ताओं ने बताया कि PMEGP, CGTMSME , STAND up India, NLM Scheme, DAY NULM, PM Viswakarma, PM Savnidhi के तहत सरकार द्वारा 50% तक की सब्सिडी दी जा रही है जिसका लाभ लेकर हम अपने व्यापार को बढ़ा सकते हैं ।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप टिकरिहा, राजेश देवांगन , कोषाध्यक्ष ललित साहू , ईश्वर पटेल मीडिया प्रभारी , सह सचिव पुनारद निषाद , कुबेर चंद्राकर संयोजक सदस्यता, मासिष साहू संयोजक कार्यक्रम, गोविंद साहू संयोजक मीडिया, त्रिलोचन साहू जिला अध्यक्ष , लक्ष्मण साहू कोषाध्यक्ष, कविता कुमबज, विजय चंद्रवंशी, कुलेश्वर साहू घनश्याम सिन्हा, अनिल चंद्राकर , प्रवीण देवांगन , विनय साहू उपाध्यक्ष छग चैंबर , परमानंद साहू, प्रीतम सिन्हा आदि की उपस्थिति व सहभागिता रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.