Media24Media.com: CG NEWS : मां की हत्या कर शव के किए टुकड़े, फिर गुनगुनाने लगा गीत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : मां की हत्या कर शव के किए टुकड़े, फिर गुनगुनाने लगा गीत

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव के कई टुकड़े कर दिए और मृतका के पास बैठकर गाना गाने लगा।


जानकारी के मुताबिक, मृतका गुला बाई और उसके बेटे जीत राम यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर मां की जान ले ली। इसके बाद वह शव के टुकड़े करने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जशपुर के SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। हत्या के पीछे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.