Media24Media.com: लोरमी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लोरमी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल

Document Thumbnail

 रायपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पालिका लोरमी में देशभक्ति के जोश के साथ पैदल मार्च करते हुए भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। इस यात्रा में नगर के युवा, महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 100 मीटर लंबा तिरंगा थामकर चौक-चौराहों से होते हुए नगर भ्रमण किया। इससे पूरा लोरमी तिरंगे के रंग में रंग गया।


लोरमी विधानसभा के चारों मंडलों के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मोटरसाइकिल रैली के रूप में यात्रा में शामिल हुए। नगर में जगह-जगह स्कूली बच्चों और नागरिकों ने तिरंगे का स्वागत कर माहौल को प्रेरणादायी बना दिया।

समापन अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। मोदी के आह्वान पर प्रदेश के घर-घर में तिरंगा फहराया जा रहा है। हर ओर राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान का भाव दिखाई दे रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.