Media24Media.com: दो दिल और दो सिर के साथ जन्मी बच्ची, मेडिकल साइंस के लिए बड़ी चुनौती, पढ़े पूरी खबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दो दिल और दो सिर के साथ जन्मी बच्ची, मेडिकल साइंस के लिए बड़ी चुनौती, पढ़े पूरी खबर

Document Thumbnail

 इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के एमवाय अस्पताल में जन्मी एक बच्ची चर्चा का विषय बनी हुई है। खरगोन जिले के मोथापुरा गांव की एक महिला ने 13 अगस्त को इस बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के दो सिर, चार हाथ, दो दिल और एक जुड़ा हुआ सीना-पेट है, जबकि पैर सामान्य हैं।


डॉक्टरों की टीम रख रही निगरानी

बच्ची को तुरंत एमवाय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर रख रही है। फिलहाल बच्ची की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और राहत की बात यह है कि उसके दोनों दिल सामान्य रूप से धड़क रहे हैं।

मेडिकल भाषा में क्या कहलाता है?

विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के जन्म को मेडिकल भाषा में कंजॉइंड ट्विन्स (Conjoined Twins) कहा जाता है। डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे मामलों में सर्जरी करना बेहद कठिन और जोखिम भरा होता है क्योंकि कई महत्वपूर्ण अंग आपस में जुड़े होते हैं। बच्ची को पीआईसीयू (पेडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया।

यदि छह महीने तक बच्ची की स्थिति अनुकूल रहती है, तो भविष्य में सर्जरी के जरिए उसके शरीर को अलग करने की संभावना हो सकती है।

परिवार की पहली संतान

यह दंपति की पहली संतान है। डॉक्टरों से परामर्श के बाद परिजन बच्ची को डिस्चार्ज कर घर ले गए हैं। परिवार बच्ची के अच्छे स्वास्थ्य की उम्मीद कर रहा है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहली बार नहीं है जब इंदौर में इस तरह का मामला सामने आया हो। इससे पहले भी शहर में दो सिर वाले बच्चों के जन्म के मामले दर्ज हो चुके हैं। ऐसे मामलों को चिकित्सा विज्ञान के लिए बड़ी चुनौती माना जाता है, वहीं आम लोगों के बीच यह घटनाएं जिज्ञासा और चर्चा का विषय बन जाती हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.