Media24Media.com: शुभांशु शुक्ला और Ax-4 मिशन के अंतरिक्षयात्री पृथ्वी पर लौट रहे हैं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शुभांशु शुक्ला और Ax-4 मिशन के अंतरिक्षयात्री पृथ्वी पर लौट रहे हैं

Document Thumbnail

नई दिल्ली। अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर कदम रखने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच चुके हैं, अब अपने साथी अंतरिक्षयात्रियों के साथ पृथ्वी की ओर लौट रहे हैं। वे Ax-4 मिशन का हिस्सा थे, जिसका संचालन निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स और एक्सिओम स्पेस ने किया।

                                                         अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन रहे शुक्ला के साथ इस मिशन में शामिल थे मिशन कमांडर और पूर्व नासा विशेषज्ञ पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज़ उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू।

Ax-4 मिशन का अंतरिक्ष यान ड्रैगन 'ग्रेस' सोमवार शाम 4:45 बजे (भारतीय समयानुसार) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सफलतापूर्वक अलग हो गया। स्पेसएक्स ने 'एक्स' (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह यान मंगलवार दोपहर 3:01 बजे (IST) पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश करेगा और अमेरिका के सैन डिएगो तट के समीप समुद्र में लैंडिंग करेगा।

Ax-4 मिशन 26 जून को ISS पहुँचा था और इसके तहत कई वैज्ञानिक प्रयोग और तकनीकी मिशन पूरे किए गए। शुक्ला की यह उपलब्धि न केवल भारतीय अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है, बल्कि निजी क्षेत्र की भागीदारी से अंतरिक्ष अन्वेषण में वैश्विक सहयोग की मिसाल भी पेश करती है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.